शनिदेव मंदिर के पास मोबाइल छिनैती पुलिस ने जारी की सीसीटीवी तस्वीरें
फतेहपुर : शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती की घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनता से सहयोग की अपील की है। अज्ञात अभियुक्तों की सही पहचान बताने वाले को ₹25,000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा।पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे, फतेहपुर शहर स्थित शनिदेव मंदिर के पास सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने वादी आलोक पटेल का काले रंग का आईफोन-15, 128 जीबी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।सीसीटीवी से मिले अहम सुराग,घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से युवकों की पहचान में सहायक ये जानकारियां मिली हैं,घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल है।पीछे बैठे युवक की टी-शर्ट के पिछले हिस्से पर"DO"लिखा हुआ है।
युवकों की अंतिम लोकेशन अल्लीपुर बहरा क्षेत्र में मिली है।पुलिस के अनुसार, अज्ञात अभियुक्तों के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्रांतर्गत नौवस्ता या उसके आसपास के निवासी होने की संभावना है।यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवकों की पहचान, नाम-पते या ठिकाने के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया थाना कोतवाली नगर, जनपद फतेहपुर को सूचित कर पुलिस का सहयोग करें। सही एवं उपयोगी सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹25,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.