एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी
फतेहपुर : आज पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई और परेड का निरीक्षण किया गया।परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी, यातायात शाखा और पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारी शामिल रहे।एसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराई। परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। इसके बाद आयोजित साप्ताहिक अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.