मलवां नेशनल हाईवे पर नवीन पशु बाजार का शुभारंभ
फतेहपुर : मलवां ब्लॉक में नेशनल हाईवे किनारे नवीन पशु बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान और वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बाजार का उद्घाटन किया।इस बाजार के मुख्य संचालक पूर्व फौजी पप्पू सिंह चौहान उर्फ पप्पू सिंह फौजी हैं, जिनके साथ पार्टनर पप्पू परिहार भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे है।बाजार संचालक पप्पू सिंह फौजी ने बताया कि किसानों की लंबे समय से मांग थी कि मलवां क्षेत्र में ही पशु बाजार लगे, ताकि उन्हें दूर-दराज न जाना पड़े। इसी को देखते हुए जिला पंचायत से लाइसेंस लेकर हर शुक्रवार को बाजार लगाने की शुरुआत की गई है।
यहां भैंस, बकरी, भेड़, घोड़ा सहित सभी प्रकार के पशुओं की खरीद-फरोख्त सम्मान के साथ होगी। व्यापारियों के लिए रहने, सुरक्षा, चारे-पानी और बोरिंग की पूरी व्यवस्था की गई है।सुरक्षा और रोजगार के नए अवसर,भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि फौजी द्वारा संचालित होने से किसानों और व्यापारियों को पूरा भरोसा है। हाईवे किनारे और मलवां थाने के बगल में होने से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे।इस मौके पर पूर्व फौजी पप्पू सिंह फौजी के इस प्रयास की सभी अतिथियों और स्थानीय किसानों ने सराहना की।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.