पेंटिंग-रंगोली से दिया पर्यावरण का संदेश गंगा समिति ने स्कूली बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

फतेहपुर - जिला गंगा समिति, फतेहपुर के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।यह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव एवं कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर, असोथर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, श्रमदान, गंगा गोष्ठी और गंगा स्वच्छता शपथ जैसे विविध आयोजन किए गए।पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, गंगा नदी के संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ परिवेश के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, श्रमदान के माध्यम से बच्चों को अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।गंगा गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को गंगा नदी की स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को विकसित करना रहा।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गंगा स्वच्छता की शपथ ली न हम गंदगी करेंगे और न ही किसी को गंदगी करने देंगे” और गंगा नदी व अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.