रंगीलो रास गरबा-डांडिया में नौ देवियों के रूप में नौ महिलाओं का सम्मान

फतेहपुर - संयुक्त महिला समिति एवं ज्ञानस्थली विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में देव गार्डन में 12वें नवरात्रि महोत्सव ‘रंगीलो रास गरबा-डांडिया 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। गरबा, डांडिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम बना।नौ शक्तियों के प्रतीक के रूप में नौ महिलाओं का सम्मान,नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ शक्तियों के प्रतीक स्वरूप समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नौ महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अंजू प्रजापति, ज्योति शास्त्री, अर्चना त्रिपाठी, मोना शुक्ला, वंदना सिंह, श्वेता, नीरू दीदी एवं सहज शिवहरे सहित अन्य शामिल रहीं। समिति की पदाधिकारी स्मिता सिंह और नीता गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन समिति का 12वां महोत्सव है। सम्मान का उद्देश्य महिलाओं के कार्यों को पहचान दिलाना और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

तलवारबाजी और डांडिया रहे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में गरबा, डांडिया, समूह नृत्य और डांडिया कपल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।  वहीं, सबसे ज्यादा तालियां बटोरीं नन्हीं बच्चियों ने, जिन्होंने तलवारबाजी का साहसिक प्रदर्शन कर साहस, आत्मविश्वास और नारी शक्ति का संदेश दिया पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।आयोजन में संयुक्त महिला समिति की स्मिता सिंह, नीता गुप्ता, वंदना द्विवेदी, मधुर साहू, सुनीता गुप्ता, भारती शिवहरे, काजल शिवहरे, रश्मि गुप्ता, शालिनी शिवहरे, उपासना शरण, रीता सिंह तोमर, साधना चौरसिया, स्वाति रस्तोगी और मालती गुप्ता* सहित तमाम सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम की आयोजक उमा शरण गुप्ता ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और सामाजिक एकता को समर्पित एक सार्थक प्रयास है।

रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.