मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं की करियर काउंसलिंग

फतेहपुर : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद के सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में स्कूली छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग कर छात्राओं से सीधा संवाद किया।अधिकारियों ने छात्राओं के साथ अपने जीवन एवं सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए उन्हें शिक्षा और करियर के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि कैसे योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई कर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सरकारी कोचिंग की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।नवरात्रि पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,एसपी कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी दी कि शारदीय नवरात्रि के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विशेष रूप से सायंकालीन समय में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि पीआरवी द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) भी सक्रिय है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। महिला संबंधी अपराध अथवा किसी अप्रिय घटना की सूचना पर न्यूनतम समय में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.