मिशन शक्ति की पहल लाई रंग बिखरने से बचे परिवार, पुलिस लाइन में साथ दिखे रूठे दंपति

फतेहपुर : मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत फतेहपुर पुलिस की एक  पहल का असर जमीन पर दिखने लगा है। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में उन दंपतियों को बुलाया गया, जिनके बीच कभी इतना विवाद हो गया था कि बात तलाक तक पहुंच गई थी, लेकिन परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसलिंग के बाद आज वही दंपति हंसी-खुशी एक साथ जीवन बिता रहे हैं।पुलिस अधिकारियों ने सभी दंपतियों से संवाद कर उनका अनुभव सुना। दंपतियों ने बताया कि कैसे छोटी-छोटी गलतफहमियों से शुरू हुआ झगड़ा बड़ा बन गया और कैसे पुलिस की काउंसलिंग ने उनके टूटते रिश्ते को फिर से जोड़ दिया।कोर्ट से पहले सुलह, परिवार बचाने पर जोर मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जनपद में मुख्यालय और बिंदकी में दो परिवार परामर्श केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा मिशन शक्ति केंद्रों पर भी पारिवारिक विवादों की काउंसलिंग की जाती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि जो विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं, उन्हें FIR और कोर्ट-कचहरी तक जाने से पहले ही आपसी सहमति से खत्म करा दिया जाए। इससे एक तरफ जहां अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम होगा, वहीं परिवार भी टूटने से बचेंगे।पुलिस की इस पहल से न सिर्फ परिवारों को नई जिंदगी मिल रही है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जा रहा है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.