एम्बिशन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना सर सैयद डे,
फतेहपुर : शहर के एम्बिशन पब्लिक स्कूल में महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक सर सैयद अहमद खां की जयंती के अवसर पर सर सैयद डे समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सर सैयद के शैक्षिक विचारों और आधुनिक शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम साहब, विशिष्ट अतिथि डॉ. आदिल आलम, तथा विशेष अतिथि के रूप में एडवोकेट मोहम्मद आसिफ और जावेद अहमद खान ने शिरकत की। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
चेयरमैन दिलशाद अहमद ने कहा शिक्षा ही तरक्की का माध्यम विद्यालय के चेयरमैन दिलशाद अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि सर सैयद अहमद खां केवल शिक्षाविद् ही नहीं, बल्कि युगद्रष्टा थे। उन्होंने शिक्षा को समाज की तरक्की का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम माना। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। हमें नई पीढ़ी को वैज्ञानिक सोच, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक करना होगा।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित,मुख्य अतिथि मोहम्मद असलम ने कहा कि सर सैयद ने शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता और बदलाव की नींव रखी। उनका जीवन बताता है कि दृढ़ संकल्प और शिक्षा से समाज की दिशा बदली जा सकती है। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. आदिल आलम ने कहा कि सर सैयद का आंदोलन केवल डिग्री तक सीमित नहीं था, बल्कि तार्किक चिंतन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था।विशेष अतिथि मोहम्मद आसिफ, एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाती है, जबकि जावेद अहमद खान ने युवाओं से बड़े लक्ष्य तय कर मेहनत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या आरती सोनी ने कहा कि सर सैयद ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाया। विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.