स्नातक MLC चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक,

फतेहपुर : आगामी प्रयागराज-झांसी स्नातक खंड एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को शहर के रामाडियन होटल में महत्वपूर्ण योजना बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी विचार ही विजय का आधार है। उन्होंने प्रयागराज-झांसी स्नातक खंड को लेकर विमर्श करते हुए चुनाव के लिए जरूरी संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की योजना के अनुसार सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। प्रत्येक बूथ पर योजना बनाकर कार्यकर्ताओं को लगाना है और मतदाताओं से सीधा संपर्क व चर्चा करनी है।

बैठक में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने स्नातक चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं जिला संयोजक एमएलसी चुनाव उदय लोधी ने जिले की चुनावी संगठनात्मक संरचना को अतिथि के समक्ष रखा।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी, प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी व पुष्पराज पटेल, सहसंयोजक कमलेश योगी, विधानसभा संयोजक अयाह शाह प्रवीण सिंह, बिंदकी संयोजक पंकज त्रिपाठी, खागा संयोजक विमलेश पांडेय, फतेहपुर विधानसभा संयोजक अभिषेक शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.