पिंक समाधान दिवस में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण

फतेहपुर : जिले के सुल्तानपुर घोष  थाना परिसर में शनिवार को पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। महिला एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए दो शिकायत पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी एरिश पटेल ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुरक्षित और सुलभ मंच उपलब्ध कराना रहा।इस मौके पर ओमप्रकाश पांडेय, महिला आरक्षी डाली, प्रज्ञा और रागिनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.