सम्पूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें आईं, 4 का मौके पर निस्तारण
फतेहपुर - बाराबंकी शासन के निर्देशानुसार आज महीने के तीसरे शनिवार को तहसील फतेहपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित निस्तारण करना है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने की।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें राजस्व विभाग-09, पुलिस विभाग-14, विकास विभाग-02, खाद्य एवं रसद विभाग-02, विद्युत विभाग-04, बैंक विभाग-01, समाज कल्याण विभाग-02, जल निगम-01 शामिल हैं। प्राप्त शिकायतों में से कुल 04 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों ने मुख्य रूप से राजस्व, जमीनी विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास और विद्युत से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विभागवार निस्तारण विवरण:-
राजस्व विभाग - प्राप्त 09, निस्तारित 03, अवशेष 06
पुलिस विभाग - प्राप्त 14, निस्तारित 01, अवशेष 13
विकास विभाग - प्राप्त 02, निस्तारित 00, अवशेष 02
खाद्य एवं रसद विभाग - प्राप्त 02, निस्तारित 00, अवशेष 02
विद्युत विभाग - प्राप्त 04, निस्तारित 00, अवशेष 04
बैंक विभाग - प्राप्त 01, निस्तारित 00, अवशेष 01
समाज कल्याण विभाग - प्राप्त 02, निस्तारित 00, अवशेष 02
जल निगम - प्राप्त 01, निस्तारित 00, अवशेष 01
शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फतेहपुर शक्ति सिंह, तहसीलदार फतेहपुर सुश्री वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार फतेहपुर आशुतोष उपाध्याय, नायब तहसीलदार कुर्सी / विशुनपुर, खंड विकास अधिकारी फतेहपुर, खंड विकास अधिकारी निंदूरा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फतेहपुर सहित समस्त राजस्व निरीक्षक व अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम फतेहपुर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.