गांजा तस्करों पर शिकंजा हथगांव पुलिस ने वांछित तस्कर को दबोचा
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हथगांव पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।बता दें कि 18 अक्टूबर को हथगांव पुलिस ने तस्करों को 19.030 किलो गांजे और महिंद्रा TUV के साथ पकड़ा था, जिस पर थाना हथगांव में मुकदमा संख्या 207/2026 धारा BNS और 8/20 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था।उसी मुकदमे की विवेचना में आज 19 अक्टूबर को पुलिस ने वांछित अभियुक्त अंकित गुप्ता पुत्र सोमदेव गुप्ता, निवासी नई बस्ती, थाना राधानगर, फतेहपुर (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया।क्या-क्या बरामद हुआ,पुलिस ने उसके पास से, एक किलो 898 ग्राम अवैध गांजा,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार UP78FE7768,एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन,220 रुपये नकद बरामद किए हैं।पूछताछ में बड़ा खुलासा ,ओडिशा कनेक्शन
पूछताछ में अंकित ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ ओडिशा से सस्ता गांजा लाकर फतेहपुर व आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता है। 16 अक्टूबर को लाया गया माल बांदा में बेचने जा रहा था। गैंग अलग-अलग गाड़ियों में चलता था और मोबाइल से लोकेशन शेयर करता था।
पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम, उ0नि0 आलोक कुमार तिवारी, उ0नि0 बुद्धिमान सिंह, मु0आ0 राजेश सिंह, का0 रणवीर सिंह और का0 अंतिम यादव।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.