प्रदेश की सभी 11 MLC सीटें जीतेंगे,27 में सपा का सूपड़ा साफ करेंगे , डिप्टी सीएम केशव मौर्य

फतेहपुर : प्रयागराज-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सोमवार को शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में भाजपा द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज देश और उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेहनत से विकसित भारत के संकल्प सिद्धि के मार्ग पर बढ़ रहा है। प्रदेश में सुशासन है और बिना किसी भेदभाव के सभी को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में सुचिता के साथ बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों की भर्ती हुई है, जिसकी चर्चा आज युवाओं में है। पूर्ववर्ती सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी थीं, चारों ओर गुंडागर्दी थी, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही 75 जिलों में बिना भेदभाव के योजनाएं संचालित हो रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रयागराज-झांसी स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में लंबे समय से शिक्षकों और अधिवक्ताओं के बीच संपर्क में रहने वाले अशोक कुमार राठौर मैदान में हैं। आप सभी के आशीर्वाद से वह विजयी होंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी 11 MLC सीटें भाजपा जीतेगी और 2027 में सपा का सूपड़ा साफ होगा।इस मौके पर प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने उपस्थित प्रबुद्धजनों, शिक्षकों और अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिवक्ता, शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक और भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर  : शारिब कमर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.