क्षत्रिय महासभा का दशहरा मिलन और शस्त्र पूजन, ITI रोड पर गूंजे जय श्री राम के जयकारे

फतेहपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में दशहरा मिलन एवं भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन अलंकार गार्डन, आईटीआई रोड में धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम में जनपद भर से भारी संख्या में क्षत्रिय बंधु अपने लाइसेंसी शस्त्रों और तलवारों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया गया।
जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर ने आए हुए सभी बुजुर्गों और अतिथियों का पटका पहनाकर और फूल वर्षा कर स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम के नारों से गार्डन गूंज उठा।
इस दौरान मुख्य रूप से पप्पू सिंह चौहान फौजी ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कैप्टन पीतांबर सिंह, उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जगजीत सिंह चौहान उर्फ जालिम सिंह, जितेंद्र सिंह सेंगर, नागेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह भदौरिया सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अंगद सिंह चंदेल ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.