डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

फतेहपुर : थाना हुसैनगंज क्षेत्र के ग्राम आलमपुर नरही में गंगा स्नान करने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।डूबे बच्चों की पहचान गजराज उर्फ गज्जू (14 वर्ष) पुत्र पप्पू सेंगर और पुष्पेंद्र (15 वर्ष) पुत्र कल्लू पाल निवासी आलमपुर नरही के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बच्चे गंगा नदी में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमों द्वारा दोनों बच्चों की लगातार तलाश कराई जा रही है।

आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खुद आलमपुर नरही पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द दोनों बच्चों के शवों को खोजकर निकाला जाएगा।
डीएम-एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में लगी हैं और परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही शासन से नियमानुसार अनुमन्य आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.