स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के चलते आज जिले के सभी स्कूल बंद
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर आज फतेहपुर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या और जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, जिले में संचालित नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालय आज बंद रहेंगे। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालय भी शामिल हैं। जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। निर्वाचन के मद्देनजर घोषित इस अवकाश से जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में शुक्रवार को शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.