देशी शराब ठेके के सेल्समैन की सोते समय पीट-पीटकर हत्या, 6 हजार लूटकर हत्यारे फरार
फतेहपुर : जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गई / डुगरी में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। देशी शराब के ठेके के सेल्समैन की अज्ञात बदमाशों ने सोते समय पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी और बिक्री के रुपये लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार रात करीब 01:50 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि ठेके पर तैनात सेल्समैन सतेंद्र सिंह के साथ मारपीट हुई है। सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तो सतेंद्र खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़े मिले। पुलिस उन्हें तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि सतेंद्र रात 12:15 बजे।ठेके के बगल में कैंटीन के पास खाट पर सो रहे थे। बदमाशों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया। मौके से कुछ दूरी पर तिरपाल के अंदर खून से सनी पेड़ की डाली बरामद हुई है, जिससे ही हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।ठेके का हिसाब देखने पर पता चला कि दोपहर 2 बजे कलेक्शन के बाद से 90 पाउच देशी शराब की बिक्री हुई थी, जिसके लगभग 5 से 6 हजार रुपये गायब हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लूट व हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.