विजयीपुर ब्लॉक में MLC मतदान के दौरान दो पक्षों में हंगामा
फतेहपुर : खागा तहसील के विजयीपुर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार सुबह MLC चुनाव के मतदान के दौरान हंगामे का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे मतदान के बीच दो पक्षों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से तीखी नोक-झोंक और खींचतान होने लगी। एक पक्ष पर जबरन वोट डलवाने का आरोप लगाया गया है।
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों के बीच बहस और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। हालांकि जबरन मतदान कराने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।प्रशासन अलर्ट, डीएम, एसपी मौके पर,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मतदान जारी है।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.