बकेवर पुलिस को बड़ी सफलता, 73 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बकेवर पुलिस ने ग्राम धमौली से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नितेश पाल पुत्र भगौती प्रसाद पाल निवासी ग्राम धमौली थाना बकेवर, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 73 अदद पाउच जोशीला स्टार ब्रांड देशी शराब (प्रत्येक पाउच 200 मिली) बरामद की है।

इस संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 142/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम:थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह चौकी इंचार्ज मुसाफा, का0 जयपाल सिंह, का0 रवीन्द्र कुमार, का0 आशुतोष।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.