फतेहपुर में MLC स्नातक चुनाव के लिए मतदान जारी,भाजपा-सपा में सीधी टक्कर,13 प्रत्याशी मैदान में

फतेहपुर : लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज शुक्रवार को जनपद फतेहपुर में मतदान जारी है। चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों के बीच देखने को मिल रहा है।मतपत्र पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक सिंह राठौर और सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव के अलावा 11 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जनपद फतेहपुर की विभिन्न तहसीलों और विकासखंडों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है। कई मतदान स्थलों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदान को लेकर राजनीतिक दलों के समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।निर्वाचन में भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। मतदान संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य मतगणना के साथ स्पष्ट होगा।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.