24 घंटे के अंदर शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या का खुलासा
फतेहपुर : एसपी अभिमन्यु मांगलिक के सख्त तेवर के बाद थाना बिंदकी क्षेत्र के ग्राम दुर्गई स्थित देशी शराब के ठेके पर हुई सनसनीखेज हत्या और लूट की वारदात का बिंदकी पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है।थाना बिंदकी क्षेत्र में सेल्समैन सतेंद्र सिंह चौहान की हत्या कर नकदी लूटने के संबंध में थाना बिंदकी पर मु0अ0सं0 0356/2026 धारा 103(1), 309(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को आलाकत्ल (घटना में प्रयुक्त डंडा / पेड़ की डाली) एवं लूटी गई नकदी सहित पुलिस हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपी से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.