स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न 50% से भी काम हुआ मतदान
फतेहपुर : जिले के हसवा विकास खंड के सभागार में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया गया । जिसमें कुल 907 मतदाताओं में 97 महिलाओं ने अपने मतदान किया और 334 पुरूषों ने अपने मत प्रयोग किया। शुक्रवार की सुबह 8: बजे से लेकर शाम 4: बजे तक मतदाताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया। हसवा ब्लॉक मुख्यालय में मतदान की शुरुआत तो 8:00 बजे से हुई । लेकिन मतदाता 9:30 बजे के बाद ही मतदान केंद्र पहुंचे और धीरे-धीरे मतदाताओं की संख्या बढ़ी, 11:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक सैकड़ो की संख्या में मतदाताओं ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया, दोपहर 2:00 बजे के बाद बहुत ही कम मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान केंद्र में कुल 907 वोट में से 431 वोट पड़े।जिनमें से 97 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। तो वही 334 पुरुष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान केंद्र में सुबह से ही भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख हसवा अक्षय लोधी, भाजपा नेता और हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहें। तो वहीं दूसरी ओर सपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व हसवा ब्लॉक प्रमुख इंद्रसेन यादव अपने मत का प्रयोग किया। और जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट वीरेंद्र यादव, कपिल यादव समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतदान केंद्र में सकुशल स्नातक एमएलसी चुनाव संपन्न हुआ । वही चुनाव के दौरान थारियावं थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह एवं हसवा चौकी इंचार्ज अंबरीश मिश्रा भारी पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। इसके अलावा पल- पल की खबर जिले उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों लेते रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.