फतेहपुर में 17,596 मतदाताओं में से 8,306 ने किया मतदान, कुल मतदान 47.20 प्रतिशत

फतेहपुर :  जिले में विभिन्न मतदेय स्थलों पर हुए मतदान में कुल 17,596 मतदाताओं में से 8,306 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 6,067 पुरुष और 2,239 महिलाएं शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल मतदान प्रतिशत 47.20 रहा। अमौली स्थित कार्यालय क्षेत्र पंचायत के दो मतदेय स्थलों पर क्रमशः 53.88 और 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मलवां में 52.53 प्रतिशत, हथगाम में 51 प्रतिशत तथा खागा तहसील के दो मतदेय स्थलों पर 48.58 और 48.06 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं विजयीपुर में 37.54 प्रतिशत और धाता के दो मतदेय स्थलों पर 33.25 तथा 33.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान जारी समयवार आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 1,028 मत पड़े, जो कुल मतदाताओं का 5.84 प्रतिशत था। दोपहर 12 बजे तक मतदान बढ़कर 3,128 यानी 17.78 प्रतिशत हो गया, जबकि अपराह्न दो बजे तक 5,941 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 33.76 प्रतिशत रहा। अंतिम आंकड़ों में कुल 8,306 मतदाताओं के मतदान करने की जानकारी दी गई।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.