24 घंटे के अंदर शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या और लूट का खुलासा मुख्य आरोपी हिरासत में, लूटी गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद
फतेहपुर : बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गई गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन सतेंद्र सिंह चौहान की हत्या और नकदी लूटने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके पास से लूटी गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त डंडा अथवा पेड़ की डाली बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में थाना बिंदकी में मुकदमा अपराध संख्या 0356/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 309(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.