डीएम निधि गुप्ता ने किया प्राथमिक विद्यालय अस्ती का औचक निरीक्षण
फतेहपुर : जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आज शनिवार को प्राथमिक विद्यालय अस्ती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था देखकर जिलाधिकारी गदगद हो गईं।बताया जा रहा है कि विद्यालय के गेट के अंदर प्रवेश करते ही जिलाधिकारी के मुंह से दो शब्द निकले अरे ये तो बहुत ही सुंदर विद्यालय है। इसके बाद उन्होंने पूछा कि यहां के प्रधानाध्यापक कौन हैं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका आशिया फारूकी हैं, जो अपने विद्यालय को दुल्हन की तरह सजाकर रखने में माहिर मानी जाती हैं।जिलाधिकारी ने पूरे विद्यालय परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय की सुसज्जित लाइब्रेरी की अत्यधिक प्रशंसा की और कहा कि यह बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है, जिससे बच्चों की क्षमता में निखार आएगा।इसके अलावा जिलाधिकारी ने विद्यालय के ऑफिस में लगे हुए विभिन्न पुरस्कारों को देखकर प्रधानाध्यापिका को बधाई दी और विजिटर्स बुक में प्रशंसा भरे शब्द लिखे।
निरीक्षण के दौरान सभी बच्चों ने जिलाधिकारी को अपना परिचय अंग्रेजी में दिया। साथ ही बच्चों ने सामान्य ज्ञान में जनपद, राज्य, मंडल और भारत में बोली जाने वाली भाषाओं के बारे में बताकर विद्यालय का मान बढ़ाया।जिलाधिकारी ने बच्चों को शाबाशी दी और भविष्य में विद्यालय में दोबारा आकर सहयोग करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.