फिरोजपुर मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को कुचला

फतेहपुर : बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड स्थित फिरोजपुर मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर गांव निवासी ज्ञानू (28) पुत्र मुन्नीलाल अपनी साइकिल से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह फिरोजपुर मोड़ के समीप पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिंदकी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची बिंदकी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.