डीएम-एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

फतेहपुर :  जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने PET परीक्षा के मद्देनजर निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, एस इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं मुस्लिम इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।फतेहपुर पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.