एआईएमआईएम ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दो मामलों में कार्रवाई की मांग की
फतेहपुर - ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर दो अलग-अलग मामलों में संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को रावण कहकर संबोधित किया, जिसे पार्टी ने अशोभनीय बयान बताते हुए विरोध जताया। वहीं, दूसरे मामले में थरियांव थाना क्षेत्र में राजाराम लोधी की पुत्री पुष्पा देवी की कथित तौर पर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में मुकदमा अपराध संख्या 223/2026, धारा 103(1) बीएनएस का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि मामले में स्थानीय पुलिस ससुराली पक्ष के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। एआईएमआईएम ने दोनों प्रकरणों में उचित संज्ञान लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं।
रिपोर्टर - शारिब कमर

No Previous Comments found.