महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव जी की जयंती, PDA सरकार बनाने का लिया संकल्प

फतेहपुर : राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जी एवं संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके विचारों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने समाज के सभी वर्गों को भक्ति के मार्ग से जुड़ने की प्रेरणा दी और ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर समानता का संदेश दिया। वहीं, महर्षि वाल्मीकि जी की काव्य परंपरा में जीवों के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता को विशेष स्थान प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि आज समाज को जोड़ने और शिक्षित करने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करना बेहद जरूरी है। यदि आज हम अपने अधिकारों और संविधान की रक्षा करने में चूक गए, तो भविष्य में ऐसा अवसर मिलना मुश्किल हो सकता है।
चिंतामणि ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों की सरकार बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने PDA के जननायक अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद ने की, जबकि संचालन जिला सचिव दीपक डब्लू ने किया।इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, राजेंद्र वर्मा, नरेश उमराव, डॉ. अमित पाल, डॉ. नरेश पटेल, नफीस उद्दीन, सुहैल हेमू, कपिल यादव, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, संदीप श्रीमाली, अरुण यादव, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, ज्ञान सिंह, प्रदीप सोनकर, मनीष दिवाकर, जय चौधरी, शिव शंकर यादव, शैलेन्द्र मिश्रा राजू, आनंद गौतम, अजय चौधरी, धीरेन्द्र मौर्य, अभिषेक यादव, अंकुश लोधी, सुरेश दिवाकर, हिमांशु यादव, मयंक यदुवंशी, दिलीप निर्मल सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर  : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.