धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, संगोष्ठी में उनके आदर्शों पर हुई चर्चा

फतेहपुर : महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर को शहर के पीरनपुर स्थित वाल्मीकि पार्क में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश शासन की सदस्य राज्य सलाहकार समिति से जुड़े अभिजीत भारती के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री का स्वागत किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भी कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।संगोष्ठी में उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, समानता और सद्भाव को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में प्रासंगिक हैं।कार्यक्रम में अभिजीत भारती सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

रिपोर्टर : शारिब कमर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.