पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.