मानव सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी संस्कार टीम
फतेहपुर : पटेल नगर स्थित नीलकंठ पैलेस में संस्कार टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर सेवा, सहयोग, साथीपन, समर्पण और संस्कार की भावना के साथ मानव कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही समाजहित और राष्ट्रहित में टीम की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक में टीम सदस्य किशन मेहरोत्रा ने संस्कार टीम का विस्तार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सदस्य मुखिया की भूमिका निभाते हुए नई सोच और नए जोश के साथ समाजसेवा में अग्रणी योगदान देंगे। राजेन्द्र साहू ने बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया।चन्द्रभान सिंह त्यागी ने कहा कि संस्कार टीम सेवा और समर्पण के भाव से मानव, पशु-पक्षियों के कल्याण के लिए कार्य करने को संकल्पित है। वहीं राहुल मिश्रा ने प्रत्येक माह विद्यालयों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। राजेश अवस्थी ने राष्ट्रीय, सामाजिक और जनहित में आपसी सौहार्द को मजबूत करने के लिए विभिन्न त्योहारों पर शिविर आयोजित करने की बात कही। बैठक के अंत में संस्कार टीम के मुखिया संतोष तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रहित, समाजहित और जनहित में कार्य करने की शपथ लेते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान जीपी मिश्रा, सीमा बाजपेई, प्रखर शुक्ला, राजकुमार, राकेश सिन्हा और शिवशंकर साहू सहित अन्य सदस्यों ने लिए गए निर्णयों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.