डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेहपुर :  जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, फतेहपुर में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण सत्र का जायजा लिया और प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित कार्यप्रणाली और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य की महत्ता बताते हुए इसे पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सावधानी के साथ सीखने पर जोर दिया, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार सही एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रशिक्षण की अहम भूमिका होती है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रगणक का सबसे बड़ा हुनर धैर्य के साथ सबकी बात सुनना और कार्य को पूर्ण करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए और प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें कार्य के लिए पूरी तरह दक्ष बनाया जाए।इस दौरान तहसीलदार सदर सहित संबंधित अधिकारी, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.