एसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को समय से न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ की जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.