करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जारी किया आदेश

फतेहपुर :  करवा चौथ के पर्व पर विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से राहत देने के लिए फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विशेष आदेश जारी किया है। इसके तहत विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को छुट्टी के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि यूपी पुलिस और फतेहपुर पुलिस में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी अपनी सेवाएं दे रही हैं। करवा चौथ के दिन व्रत और पूजा के चलते उन्हें ड्यूटी के साथ-साथ व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को निभाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में छुट्टी के लिए प्रभारी, क्षेत्राधिकारी (सीओ) या अन्य उच्च अधिकारियों के पास आवेदन करने की प्रक्रिया से उन्हें राहत देने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें करवा चौथ पर छुट्टी के लिए अलग से प्रार्थना पत्र न देना पड़े। एसपी के इस निर्णय से विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को करवा चौथ का पर्व मनाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.