बकेवर पुलिस ने 105 किलो अवैध पटाखे किए बरामद, एक गिरफ्तार

फतेहपुर : दीपावली और धनतेरस के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 105 किलो 400 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को बकेवर-चौडगरा मार्ग पर सराय बकेवर से करीब एक किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान चार गत्तों और एक बोरी में रखे विभिन्न ब्रांड के रेडीमेड पटाखे बरामद हुए।मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान रमन कश्यप पुत्र राजेन्द्र कुमार कश्यप, निवासी रसूलपुर, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवक बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण कर रहा था।

बरामदगी के आधार पर थाना बकेवर में मुकदमा संख्या 148/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक हरिहर पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.