डॉ. मानसिंह यादव की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
फतेहपुर : इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव की जीत पर फतेहपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान स्नातक मतदाताओं के साथ पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मानसिंह यादव की जीत को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। स्नातक मतदाताओं के सहयोग और समर्थन से पार्टी प्रत्याशी को सफलता मिली है। इस जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के मुद्दों को उठाती रही है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भी इन वर्गों से जुड़े विषय महत्वपूर्ण रहे। डॉ. मानसिंह यादव की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे भी जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। मिष्ठान वितरण के दौरान नगर अध्यक्ष सुहैल खान हेमू, डॉ. राम नरेश पटेल, नफीस उद्दीन, रिशु तिवारी, ऐनुल हसन, फैज आलम, दानिश सिद्दीकी, फैजी समाजवादी, सऊद अहमद, अय्यूब खान, नफीस सिद्दीकी, अरशद अनवर, नजीब फारूकी, मुन्ना महोई और सद्दाम खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.