व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने की बैठक, सर्राफा कारोबारियों से भी की चर्चा
फतेहपुर : व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में व्यापारियों, उद्यमियों एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ गोष्ठी आयोजित की।गोष्ठी में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक प्रभावी बनाने तथा व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सुरक्षा संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।बैठक का उद्देश्य व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना और पुलिस-व्यापारी समन्वय को बेहतर बनाना रहा।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.