जिला अपराध निरोधक समिति ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई

फतेहपुर - करवा चौथ पर जिले की महिला पुलिसकर्मियों को अवकाश देने के फैसले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की सराहना की जा रही है। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की जिला इकाई फतेहपुर के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और गुलदस्ता भेंट किया। समिति के अनुसार, जिले में तैनात करीब 700 महिला पुलिसकर्मियों को करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए छुट्टी दी गई है। इनमें कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर रैंक तक की महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों को त्योहार मनाने का अवसर देने का निर्णय सराहनीय है। इसके साथ ही जनपद में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की भी सराहना की गई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के सहसचिव शैलेंद्र शरण सिम्पल, नमामि गंगे के संयोजक एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं समिति के सदस्य बृजेश कुमार सोनी, प्राइवेट बस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फरहत सिद्दीकी तथा समिति के सदस्य चौधरी गुड्डू राइन मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को बधाई देते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.