रेडक्रास के संस्थापक की पुण्यतिथि पर जिला कारागार में 86 बंदियों को बांटे गए चश्मे, खिले चेहरे

फतेहपुर :  रेडक्रास के संस्थापक सर जॉन हेनरी ड्यूनेंट की पुण्यतिथि के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में जिला कारागार में चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन एवं जगदम्बा आई क्लीनिक के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व रेडक्रास चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक नागेश सिंह एवं रेडक्रास चेयरमैन द्वारा सर जॉन हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद जेल अधीक्षक ने पांच बंदियों को चश्मा प्रदान कर वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान 70 पुरुष एवं 16 महिला बंदियों सहित कुल 86 बंदियों को चश्मे वितरित किए गए।गौरतलब है कि सभी बंदियों का पूर्व में जगदम्बा आई क्लीनिक के डॉ. विवेक अग्निहोत्री द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया था। चश्मे पाकर बंदियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जेलर जितेंद्र कुमार यादव, जेल चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र, फार्मासिस्ट संजीव कुमार एवं प्रमुख सहयोगी मीनाक्षी त्रिपाठी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद बंदियों को दृष्टि संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.