बकेवर पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के दो वारंटी पिता-पुत्र गिरफ्तार

फतेहपुर : वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चैतू पुत्र स्वर्गीय रंजीत गिहार (65) और उसके पुत्र वीरेन्द्र (40) निवासी ग्राम बिजौली, थाना बकेवर के रूप में हुई है।चैतू आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) से संबंधित मुकदमा संख्या 105/2020 तथा वीरेन्द्र मुकदमा संख्या 157/2022 से संबंधित वारंट में वांछित था। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कप्तान सिंह एवं हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.