हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर : मलवां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नफीस अहमद (38) पुत्र मदारबख्श, निवासी पनई इनायतपुर, थाना मलवां के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मलवां थाने में मुकदमा संख्या 252/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109, 352 और 351(2) में मुकदमा दर्ज था। इसके अलावा उसके खिलाफ इसी थाने में एक अन्य मुकदमा संख्या 249/2026 भी दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूर्यनाथ, कांस्टेबल अजय यादव और आरक्षी सूर्यकांत शामिल रहे।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.