सगे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

फतेहपुर : कल्यानपुर थाना पुलिस ने सगे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र सिंह (58) पुत्र रघुनाथ सिंह, निवासी गुनीर थाना कल्यानपुर है। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 242/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा के लड़के दिनेश सिंह ने बेटी की शादी के समय उससे रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने को लेकर उसके भाई राजेश सिंह से विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने पास में रखी कुल्हाड़ी से भाई पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर के अंदर रखी कुल्हाड़ी बरामद की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार और कांस्टेबल प्रह्लाद शामिल रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.