ऐरायां ब्लॉक में किसानों ने देखा पीएम मोदी का लाइव कार्यक्रम
फतेहपुर : जिले के खागा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ऐरायां विकास खंड के सभागार में एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा जिले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना की किस्त जारी किए जाने के लिए ब्लाक में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर में आयोजित मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण स्थानीय किसानों को दिखाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऐरायां के ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह मौजूद रहे। उनके साथ खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह, बीज गोदाम प्रभारी विक्रम सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) देवेंद्र कुमार मिश्रा, हरिश्चंद्र सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा (सौ ) किसानों ने भाग लिया । और योजना के साथ-साथ अन्य कृषि कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की गई।
देश भर में इस योजना के तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के खातों में 18,680 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी किसान को दो हजार की आर्थिक सहायता मिली है।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह, बीडीओ अशोक कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार मिश्रा, हरिश्चन्द्र सिंह, प्रेम दत्त निर्मल, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.