खूंटा पुल को मिली स्वीकृति, निर्माण के लिए 22.93 करोड़ रुपये को मिली मंजूरी. बिदंकी विधायक

फतेहपुर - जिले के  बिंदकी तहसील क्षेत्र के ग्राम खूंटा से गढ़ी संपर्क मार्ग पर रिन्द नदी में खूंटा पुल निर्माण की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्वमंत्री व वर्तमान विधायक जयकुमार सिंह जैकी के अथक प्रयास से पुल निर्माण के लिए 22.93 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल सकी।

बिन्दकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण जनसमस्या को सदैव मैंने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा और समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया। आज मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष एवं संतोष हो रहा है कि इस जनहितकारी परियोजना के लि 22 करोड़ 93 लाख 85 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

यह पुल महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों की उम्मीदों, बच्चों के बेहतर भविष्य, किसानों की सुविधा और क्षेत्र की तरक्की का नया रास्ता बनेगा। वर्षों से जिस सुविधा की प्रतीक्षा क्षेत्रवासी कर रहे थे, वह अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मेरे लिए जनप्रतिनिधि होने का वास्तविक अर्थ जनता की समस्याओं को समझना, उनकी आवाज को शासन तक पहुंचाना और उन्हें धरातल पर समाधान दिलाना है। बिंदकी के विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.