सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
फतेहपुर : रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में शनिवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए दो पुलिस अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस माया शंकर शुक्ला और रघुवीर शरण को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें शॉल, घड़ी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस विभाग में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने उनके आगामी जीवन के लिए स्वस्थ रहने, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.