सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
फतेहपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके उपरांत एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी पुलिसकर्मियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.