फतेहपुर में धूमधाम से मनी सरदार पटेल जयंती, विधायक सकेंद्र वर्मा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

फतेहपुर,बाराबंकी : नगर के पटेल चौराहे पर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस  मनाया गया। कार्यक्रम में लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा रहे। विधायक वर्मा ने अपने संबोधन में सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और देश निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन देशसेवा और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणा देता है।

विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता, नेता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर सरदार पटेल को नमन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.