जिला कारागार में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,सुरक्षा से लेकर खानपान तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फतेहपुर : जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को जिला कारागार फतेहपुर का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों की बैरकों, खानपान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत रखने, बंदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जेल में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।डीएम और एसपी ने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.