3 नवंबर दोपहर 3 बजे से बंद रहेंगे कई प्रमुख मार्ग

फतेहपुर - महानन्द रामलीला कमेटी की ओर से 3 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले भरत मिलाप कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने व्यापक डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। शोभायात्रा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से 3 नवंबर को अपराह्न 3 बजे से 4 नवंबर की सुबह 8 बजे तक अथवा कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

भरत मिलाप की शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर ज्वालागंज तिराहा, पीरनपुर पुलिया, कबाड़ी मार्केट, वर्मा तिराहा, आईटीआई तिराहा (अटल बिहारी वाजपेयी तिराहा), मिशन अस्पताल, हरिहरगंज पुल के नीचे, रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर होते हुए देवीगंज पुल तक पहुंचेगी। ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन मार्ग,ज्वालागंज से राधानगर और देवीगंज जाने वाले वाहन:ज्वालागंज से वर्मा तिराहा और आईटीआई होते हुए देवीगंज व राधानगर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इनके लिए बाकरगंज, सदर अस्पताल तिराहा, नऊवाबाग जेल रोड मोड़, जेल रोड, नई तहसील और जयरामनगर होकर जाने का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।राधानगर से ज्वालागंज आने वाले वाहन:राधानगर से देवीगंज पुल और वर्मा तिराहा होते हुए ज्वालागंज आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन जयरामनगर, नई तहसील, जेल रोड, नऊवाबाग होते हुए बाकरगंज पहुंच सकेंगे।

ज्वालागंज से रेलवे स्टेशन और पटेल नगर जाने वाले वाहन:वर्मा तिराहा, आईटीआई होते हुए मिशन अस्पताल, रेलवे स्टेशन और पटेल नगर जाने पर रोक रहेगी। इनके लिए बाकरगंज, सदर अस्पताल तिराहा, बिंदकी बस स्टॉप, पत्थरकटा चौराहा, पटेल नगर और सादीपुर चौराहा होकर जाने का रास्ता निर्धारित किया गया है। कोतवाली चौक और वर्मा चौराहे की ओर जाने वाले वाहन:आर्य समाज मंदिर तिराहा से कोतवाली चौक तथा ठाकुर दरियाव तिराहा से वर्मा चौराहा जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बाकरगंज, सदर अस्पताल तिराहा और पत्थरकटा चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
पटेल नगर से आईटीआई तिराहा जाने पर रोक: पटेल नगर से आईटीआई तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।यातायात पुलिस की जनपदवासियों से अपील,पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें। अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और आवागमन के लिए निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही प्रयोग करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

रिपोर्टर - शारिब कमर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.